आगरा में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देकर कोरियर कंपनी के माध्यम से जा रही 265 किलो चांदी लूट ली। यह चांदी राजस्थान के धौलपुर से उत्तर प्रदेश के मथुरा में भेजी जा रही थी, तभी आगरा के अछनेरा क्षेत्र में खड़वई नहर के पास मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने कोरियर कम्पनी की गाड़ी को घेर लिया और कर्मचारियों के हाथ पांव बांधकर उन्हें फेंक एक करोड़ से अधिक की कीमत की चांदी लूटकर ले गये।घटनाक्रम के अनुसार अछनेरा क्षेत्र में खड़वई नहर की पटरी पर बाइकर्स गैंग के बदमाशों ने सोमवार की शाम 265 किलो चांदी लूट ली, यह चांदी कोरियर कंपनी सांईनाथ की गाड़ी से धौलपुर से मथुरा ले जायी जा रही थी। चांदी धौलपुर के कारोबारी शंकर परमार की बतायी गयी है। बदमाश गाड़ी को दक्षिणी बाईपास के अंडर पास के पास छोड़ गये, वहीं पर कंपनी के कर्मचारियों को हाथ पांव बांधकर फेंक दिया। लूटी गयी चांदी की कीमत लगभग एक करोड़ बतायी गयी है।
दोनों कर्मचारी धौलपुर के हैं। महेश शर्मा ड्राइवर है, बंटी साथ में था। इन दोनों ने सबसे पहले कुकथला चौकी पर सूचना दी, उन्होंने बताया कि वे धौलपुर से चांदी लेकर चले थे, खड़वई नहर पर बदमाशों ने ओवरटेक कर और पत्थर मारकर स्कॉर्पियो रूकवाई, इसके बाद दो बदमाश गाड़ी के अंदर आ गये, तमंचे के बल पर गाड़ी को अगवा कर लिया, वे दक्षिण बाईपास ले गयी, वहां हम दोनों के हाथ पांव रस्सी से बांध कर फेंक दिया, गाड़ी में रखी 265 किलो चांदी लूट ली, गाड़ी की चाभी भी ले गये।
पुलिस दोनों को लेकर धौलपुर तक उसी रूट पर गयी जहां से वे आना बता रहे हैं। एसएसपी अमित पाठक ने घटना के खुलासे के लिए तीम टीमें लगायी हैं, एक अछनेरा थाना की, एक सिंकदरा थाना की और एक क्राइम ब्रांच की।
अछनेरा थाना पुलिस ने घटना को छिपाने की चार घंटे तक कोशिश की, जैसे ही कोरियर कंपनी के कर्मचारी चौकी पहुंचे, उन्हें वहां से लेकर पुलिस चल दी, वे थाना पहुंचे तो यहां भी मीडियाकर्मियों के आते ही पुलिस वाले निकल गयी, न तहरीर ली, न मुकद्मा दर्ज किया, न ही कोई और लिखा-पढ़ी की। थाना और सर्किल के अफसरों ने फोन भी रिसीव नहीं किये, बाद में आला अधिकारियों ने पुष्टि की कि घटना की जानकारी मिली है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?