बालीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत मंगलवार को बाबा महाकाल के दर्शन के लिए उज्जैन पहुंची। उन्होंने मंगलनाथ मंदिर में मंगल ग्रह की शांति के लिए भात पूजन भी करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग उन्हें देखने के लिए पहुंचे।कंगना रनौत उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा करने पहुंची। उन्होंने मंदिर परिसर में हवन पूजन भी किया। बताया जा रहा है कि भौम एकादशी पर वे यहां पूजन करने आईं थी।
कंगना के साथ उनकी बहन ने भी पूजन किया। मंगलनाथ मंदिर को मंगल ग्रह का जन्म स्थाना माना जाता है, मंगलवार के दिन यहां मंगल ग्रह के दोष निवारण के लिए भातपूजा की जाती है।
जब पत्रकारों ने कंगना से यह सवाल किया कि चुनावी दौर में आप किसे पसंद करती हैं- मोदी या राहुल? इस सवाल पर वह कुछ देर सोचने लगीं।
कंगना बोली- मोदी पसंद हैं।
इससे पहले 29 अप्रैल को मुंबई में कंगना ने अपना वोट डालने के बाद मीडिया से बातचीत में सोनिया गांधी पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा, ‘यह बहुत महत्वपूर्ण (मतदान) दिन है। यह दिन पांच साल में एक बार आता है। कृपया इसका उपयोग करें।
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि आज भारत सही अर्थ में आजाद हो रहा है, क्योंकि इसके पहले हम मुगलों, ब्रिटिशों और इटलियन सरकारों के नौकर थे। कृपया अपने स्वराज का उपयोग करें और वोट दें। इससे पहले देश में कांग्रेस की सरकारें रहीं। उनके राज में देश गरीब ही बना रहा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?