संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तानी आतंकी मसूद अजहर के अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित होने पर चीन की तरफ से बयान आया है। चीन ने कहा है कि उसे मसूद अजहर को आतंकी घोषित किए जाने के प्रस्ताव में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं लगा और इसके बाद उसने जैश ए मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित करने पर लगी रोक हटा ली है। चीन के विदेश मंत्रालय की तरफ से यह बयान जारी किया गया है।
गौरतलब है कि भारत की तरफ से मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने के लिए संयुक्त राष्ट्र में पिछले 10 साल में 4 बार प्रस्ताव दिया गया, लेकिन हर बार चीन वीटो करके इसमें अपना अड़ंगा डाल देता था। लेकिन इस बार भारत द्वारा चीन पर अंतरराष्ट्रीय दबाव बनाया गया और उस दबाव के आगे चीन को झुकना पड़ा और मजबूर होकर रोक हटानी पड़ी।
बुधवार को संयुक्त राष्ट्र ने मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित कर दिया, अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के लिए यह बड़ी जीत समझी जा रही है। चीन जैसे देश को भारत ने अपने दबाव के आगे झुकने के लिए मजबूर किया है।
इस बीच मसूद अजहर को वैश्विक आतंकी घोषित किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने अमेरिका, ब्रिटेन और फ्रासं सहित उन सभी देशों का धन्यवाद किया है जिन्होंने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?