यात्री आमतौर पर रोडवेज बस में यात्रा करना पसंद करते हैं। क्योंकि रोडवेज बस सरकारी द्वारा निर्धारित किराया वसूलती हैं और समय से गंतव्य पर पहुंचाती हैं। लेकिन कुछ डग्गामार बस मालिक मोटे मुनाफे के लालच में यात्रियों को धोखा दे रहे हैं। अपनी बसों को रोडवेज के रंग में रंगकर सड़क पर दौड़ा रहे हैं।रोडवेज बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों को गुमराह करने के लिए शातिरों ने रोडवेज के रंग वाली बस पर उत्तर प्रदेश परिवहन के स्थान पर उत्तर प्रदेश ‘परिवार’ लिखवा रखा है। पहली नजर में यात्री इसका अंतर नहीं समझ पाते और इन डग्गेमार बसों में सवार हो जाते हैं।
उत्तर प्रदेश व हरियाणा की रोडवेज बसों के रंग में रंगी निजी डग्गेमार बसों का धरपकड़ अभियान आगरा में शुरू कर दिया गया है अब तक 12 निजी बसों को पकड़कर सीज कर दिया गया है। निजी डग्गेमार बस संचालक यूपी रोडवेज और हरियाणा रोडवेज की बसें यात्रियों के बीच दर्शाकर बड़े पैमाने पर डग्गेमारी कर रह रहे हैं। यात्री रोडवेज की बस समझकर इनमें सवार हो जाते हैं।
यात्रियों को झांसा देने के लिए उत्तर प्रदेश और हरियाणा परिवहन निगम की बसों जैसा रंग करके संचालित की जा रही डग्गामार बसों की धर पकड़ के लिए आरटीओ के प्रवर्तन दलों ने अभियान चलाया, टीमों ने 11 बसों को पकड़ा है।
शहर के आईएसबीटी, भगवान टाकीज, ईदगाह, बिजलीघर, रामबाग और यमुना एक्सप्रेस वे पर डग्गेमार बसें संचालित हो रही हैं, इन बसों का रंग रूप परिवहन निगम की बसों की तर्ज पर किया गया है, इससे ज्यादातर लोग इन्हें भी रोडवेज बस समझकर इनमें सवार हो जाते हैं। ईदगाह बस स्टैंड से धौलपुर, जयपुर के लिए भी इसी तरह की प्राइवेट बसें चल रही हैं। रोडवेज अधिकारियों ने इन बसों पर अंकुश लगाने के लिए आरटीओ को पत्र लिखा था। गुरूवार को प्रवर्तन दल के सदस्यों ने फरह, भगवान टाकीज और फतेहाबाद रोड पर 11 डग्गेमार बसों को पकड़ा, इनमें पांच को सीज किया गया है। एक बस का दो साल से परमिट ही नहीं था। इधर आरटीओ में गुरूवार की दोपहर को एसएसपी के छापा मारने की अफवाह फैल गयी, इस पर कार्यालय से दलाल भगा दिये गये।
।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?