पीएसी की 15वीं बटालियन परिसर में जवानों की शौर्य गाथा दर्शाने के लिए गैलरी बनायी जायेगी। प्रदेश में ये इस तरह की पहली गैलरी होगी। ये आदेश एडीजी पीएसी विनोद कुमार सिंह ने स्थानीय कमांडेंट को दिये हैं। वे सभी बटालियन का निरीक्षण करने के साथ ही जवानों से सीधा संवाद कर रहे हैं।पीएसी में सुधार की संभावना तलाश रहे हैं, इसी सिलसिले में एडीजी ने गुरूवार की रात ताज की सुरक्षा में महताब बाग में तैनात पीएसी कैंप का निरीक्षण किया। शुक्रवार सुबह नौ बजे से दोपहर चार बजे तक पीएसी परिसर का निरीक्षण किया, इस दौरान वह जवानों से सीधा संवाद करके समस्याओं को जाना। एडीजी के साथ निरीक्षण के दौरान कमांडेंट प्रमोद कुमार भी थे।
एडीजी ने बताया कि 15वीं बटालियन परिसर में बनने वाली गैलरी में बटालियन की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का ब्यौरा होगा। पीएसी जवानों ने कई दशक पहले मुठभेड़ में 11 डकैतों को मार गिराया था, इसमें कुछ जवान भी शहीद हो गये थे, इस शौर्य गाथा से आगरा की युवा पीढ़ी शायद ही परिचित हो। ऐसी कई उपलब्धियां और एतिहासिक महत्व की बातें 15वीं बटालियन पीएसी से जुड़ी हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत