प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा।
PM मोदी ने कहा, ‘वोट काटना, देश बांटना और कैबिनेट का अध्यादेश फाड़ना ही कांग्रेस की पहचान है। चौथे चरण के बाद कुछ बातें निकलकर आई हैं, जो गौर करने लायक हैं। नामदार कह रहे थे कि वे मोदी के आभामंडल से डरते हैं। अब वे कह रहे हैं कि मोदी से तब तक जीत नहीं सकते जब तक उसकी मेहनत, ईमानदारी और देशभक्ति पर दाग ना लगा दें। रोज मोदी पर कीचड़ उछाला जाता है, रोज झूठ बोला जाता है। राफेल का शिगूफा ले आए और झूठ बोला।
अपने पूरे इकोसिस्टम को उन्होंने इस झूठ के प्रचार में लगा दिया। कांग्रेस का एक ही काम है मोदी की छवि खराब करना। जब ये लोग मुझे कोई नुकसान नहीं पहुंचा पाए, तो मेरी छवि को नुकसान पहुंचाना चाहते हैं। नामदार कान खोलकर सुन लो, मोदी सोने का चम्मच लेकर नहीं पैदा हुआ है। मोदी राजपरिवार में भी नहीं पैदा हुआ। मोदी भारत की धूल फांककर बना है। मोदी पिछले 50 साल बिना थके, बिना रुके जिया है और उसके लिए तपस्या की है। 5 या 50 इंटरव्यू देकर मोदी की 50 साल की छवि को नहीं मिटा पाओगे।
आपके दरबारियों ने आपके पिता की भी मिस्टर क्लीन की छवि बनाई थी, मगर उनकी सबसे बड़े भ्रष्टाचारी की छवि बन गई। यह देश सब बर्दाश्त कर लेगा, लेकिन धोखा कभी नहीं बर्दाश्त करेगा। ना मैं गिरा ना मेरी उम्मीदों के मीनार गिरे, पर कुछ लोग मुझे गिराने में कई बार गिरे।’ उन्होंने कहा, ‘ये लोग मुझे गिराकर और मेरी छवि गिराकर देश में अस्थिर सरकार बनवाना चाहते हैं। अरे महामिलावटियों, देश के चौकीदार के प्रचार के लिए देश और उत्तर प्रदेश की जनता सड़क पर निकल पड़ी है। जिसके साथ देश की माताएं-बहनें, युवा और बुजुर्ग हों, उसे गिराने का सपना छोड़ दीजिए।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?