आगरा में 250 से अधिक लोगों को प्रतिदिन बंदर, कुत्ते काट रहे हैं और सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) मिल नहीं पा रही। अब भीड़ को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कुत्ता काटे का इंजेक्शन लगवाने के लिए आधार कार्ड अनिवार्य कर दिया है।कुत्ता काटने पर लगायी जाने वाली एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) के लिए आधार कार्ड साथ लेकर जाना होगा। मरीज को एआरवी की तीन डोज लगायी जायेगी, इन डोज का ब्योरा दर्ज किया जायेगा।
कुत्ता और बंदरों के काटने के चलते जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर घायल मरीजों की लाइन लगी रहती है। इन सभी मरीजों को एआरवी की पूरी डोज नहीं लग रही है, इससे रैबीज होने का खतरा रहता है, इसे देखते हुए सख्ती की गयी है। सीएमओ डॉ. मुकेश वत्स ने बताया कि एआरवी लगवाने के लिए आने वाले मरीजों का ब्योरा दर्ज किया जायेगा, इसमें उनका नाम, पता और पहचान के लिए आधार कार्ड नंबर लिखा जायेगा। पहली डोज किस तिथि में लगी, दूसरी डोज और तीसरी डोज किस तिथि में लगायी गयी, ये दर्ज करना होगा, जिससे मरीजों को पूरी डोज लग सके।
हर महीने जिले में 2000 एआरवी की मांग है, मगर आपूर्ति 500 एआरवी की ही हो रही है, इससे अधिकांश मरीजों को एआरवी नहीं लग पा रही है। बाजार में भी एआरवी की कमी रहती है। आधार कार्ड की अनिवार्यता के बाद अन्य जिलों के मरीजों को एआरवी नहीं लगायी जायेगी, मरीज अपने क्षेत्र की सीएचसी पर एआरवी लगवा सकेंगे। निजी क्षेत्र में लगाये जा रहे एआरवी पर भी नजर रखी जायेगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?