लखनऊ लोकसभा सीट पर सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। मतदाताओं में भारी उत्साह है। बूथों पर भारी भीड़ दिखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र संख्या 333 पर अपना वोट डाला।
लखनऊ लोकसभा सीट पर मॉक पोल के बाद सुबह सात से मतदान शुरू हो गया है। बूथों का लंबी कतारें लग गई हैं। आदर्श बूथों को सजाया गया है। मतदान केन्द्र में सेल्फी प्वाइंट पर वोट करने के बाद मतदाता फोटो ले रहे हैं। 

पहली बार मतदाता बने युवाओं की संख्या 38 हजार 780 है। सबसे अधिक मतदाता 30 से 39 वर्ष की आयु के बीच हैं जिनकी संख्या 9 लाख 48 हजार 225 है। इसके अलावा 50 हजार 543 वयोवृद्ध मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
जिले में इस बार कुल 31778 दिव्यांगजन मतदाताओं को चिह्नित किया गया है। इनको मतदान केन्द्र तक लाने के लिए सहायक और व्हील चेयर की व्यवस्था भी की गई है। लखनऊ लोकसभा के 2038725 मतदाता है। इस बार 7 लाख 83 हजार 529 युवा मतदाता वोट देंगे जिनकी आयु 18 से 29 वर्ष के बीच है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?