प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमलावर हुए। पीएम मोदी ने झाड़ग्राम में अपनी चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कि ममता बनर्जी का प्रधानमंत्री बनने का सपना पूरा नहीं हो सकता, उन्हें पश्चिम बंगाल में 10 सीटें भी नहीं मिलेगी।मोदी ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘मैं यहां जय श्री राम बोल रहा हूं ताकि ममता मुझे जेल में डाल सकें ।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माकपा महासचिव सीताराम येचुरी को भी आड़े हाथ लिया। मोदी ने येचुरी के बयान की ओर इशारा करते हुए कहा कि कम्युनिस्टों ने रामायण और महाभारत का अपमान करने का चलन बना लिया है। सीताराम यचुरी अपने नाम में आने वाले शब्द ‘सीता-राम’ का ही सम्मान नहीं करते हैं। उन्होंने अपने बयान के जरिए रामायण और महाभारत का अपमान किया है। बता दें कि सीताराम येचुरी ने रामायण और महाभारत को हिंसा से भरे ग्रंथ बताया था। उन्होंने कहा था कि हिंदू समाज कभी भी अहिंसक नहीं था।
वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के तामलुक में हुए अपनी रैली में भी ममता बनर्जी के खिलाफ हमलावर रहे। मोदी ने कहा-‘अहंकार के कारण ममता ने मुझसे बात नहीं की। मैंने दीदी को दो बार फोन किया। मुझे बंगाल के लोगों की चिंता है, इसलिए ममता से बात करना चाहता था।’ मोदी ने ममता को स्पीड ब्रेकर दीदी बताया। उन्होंने कहा- ‘दीदी ने कभी देश के तारीफ नहीं की। बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। दीदी के इस रवैये की वजह से पश्चिम बंगाल में लोगों को पूजा-पाठ और व्रत रखने में दिक्कत हो रही है । ‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?