
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के खिलाफ हल्लाबोल और तेज कर दिया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर कांग्रेस पर निशाना साधा है. सोमवार को झारखंड में रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा किपूरी कांग्रेस पार्टी, उनके अध्यक्ष, नामदार के परिवार, उनके रागदरबारियों और चेले चपाटों को खुली चुनौती है,
दम हो तो बचे हुए दो चरणों में राजीव गांधी जिनपे बोफोर्स में भ्रष्टाचार के आरोप थे उनके मान-सम्मान के मुद्दे पर चुनाव हो जाये।
चाईबासा में रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि देश अस्थिरता नहीं चाहता, एक स्थिर और मजबूत सरकार चाहता है।
देश एक मजबूर और रिमोट से चलने वाला प्रधानमंत्री नहीं चाहता, बल्कि मजबूत और दमदार प्रधानमंत्री चाहता है।
उन्होंने कहा कि देश भ्रम वाली सरकार नहीं चाहता, भरोसे वाली सरकार चाहता है। देश दर्जनभर भ्रष्टाचारी, वंशवादियों के हाथ में अपना भविष्य सौंपना नहीं चाहता, बल्कि एक स्पष्ट नेतृत्व चाहता है.
विपक्ष पर हल्ला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं नामदार के परिवार और उनके रागदरबारियों, चेले चपाटों को चुनौती देता हूं कि अगर हिम्मत है तो पूर्व प्रधानमंत्री (राजीव गांधी) जिन पर बोफोर्स के आरोप हैं, उस मुद्दे पर मैदान में आइए।
पीएम मोदी ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि कांग्रेस और उसके साथियों ने मिलकर, हमारे देश में कालेधन और भ्रष्टाचार को सामाजिक जीवन का हिस्सा बनाने की साजिश भी की है।
पीएम मोदी ने कहा कि जिस नेता को करोड़ों के कोयला घोटाले के आरोप में अदालत ने सजा दी, उसी नेता को अपनी पार्टी में मिला लिया, टिकट भी दे दिया. 50-60 साल से जो दरबारी इन्होंने पाले-पोसे हैं, इकोसिस्टम इन्होंने तैयार किया है, वो इनके हर घोटालेबाज के दाग धुलने का काम करता है।
भले ही भ्रष्टाचार के मामले में अदालत से सजा मिली हो, भले ही गंभीर अपराध में सजा हुई हो, इनके दरबारी मिलकर, इन लोगों के दाग साफ कर देते हैं।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?