उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली में चुनाव प्रचार की समान संभाल ली है प्रचार शुरू करते ही उन्होंने आज सबसे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर ले लिया।विकासपुरी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए योगी ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अपने आप में अजूबे हैं,वे हर विकास के मुद्दे पर धरने पर बैठते हैं।
ये किसी मुख्यमंत्री को शोभा देता है क्या? और जो व्यक्ति सुधरता नही है, उसे लतखोर कहा जाता है। और आप लोग आज कल देख रहे होंगे।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिलते हैं तो श्रीमद्भागवत गीता भेंट करते हैं, क्योंकि ये हमारी विरासत है ,हमारी पहचान है।
योगी ने कहा कि हम कैसी दिल्ली चाहते हैं? जिस दिल्ली में बार-बार विस्फोट होते थे, वहां पिछले 5 साल में मोदी जी की सुरक्षा करने के दौरान कोई घटना नहीं हुई।
केजरीवाल पर हमला करते हुए योगी ने कहा कि दिल्ली में जब भी कोई नई योजना बनती है, कोई नया प्रोजेक्ट आता है तो केजरीवाल जी धरने पर बैठ जाते हैं. उन्हें विकास से कोई मतलब नहीं रहता। केंद्र से जब गैस कनेक्शन दिया, घर दिए, शौचालय दिए, मुद्रा लोन दिए तो किसी की जाति और धर्म देखकर नहीं दिए गए।
सभी योजनाओं का लाभ सभी को समान रूप से मिला। इसलिए सभी वोट भी इन सबसे ऊपर उठकर विकास के लिए करेंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?