राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऑनलाइन राज्यों का रोड टैक्स के नाम पर ठगी करने का मामला निजी ऑनलाइन टैक्स एजेंटों का सामने आया है। दूसरे राज्यों के पर्यटकों के वाहनों से ऑनलाइन टैक्स जमा कर फर्जी रसीद थमाई जा रही है। इसका खुलासा गुजरात की एक बस में ऑनलाइन टैक्स जमा करने पर हुआ है।गुजरात के पर्यटकों की बस के चालक को आनलाइन टैक्स के नाम पर चूना लगा दिया गया, उनको फर्जी रसीद थमा दी गयी। हाईवे पर तेहरा मोरी बांध के नजदीक आरटीओ के प्रवर्तन दल ने बस में आन लाइन रोड टैक्स के नाम पर धोखाधड़ी का मामला पकड़ा, बस के चालक ने थाना फतेहपुर सीकरी में मामला दर्ज कराया, इस दौरान गर्मी में पर्यटकों का बुरा हाल हो गया।
बस चालक गुजरात के लूनावाड़ा, मेहसाणा निवासी जयंती भाई ने बताया कि वह अहमदाबाद से बस में सवारियां लेकर निकला था, कुछ यात्रियों को जयपुर में छोड़ने के बाद वह आगरा आ रहा था, जयपुर हाईवे पर आमोली टोल प्लाजा से पहले उत्तर प्रदेश ऑनलाइन आरटीओ टैक्स की दुकान थी, वहां चालक ने यूपी का टैक्स कटवाया, यहां मौजूद प्रवीण और लोकी नामक युवकों ने 1320 रूपये के टैक्स की रसीद थमा दी, तेहरा मोरी पर चेकिंग के दौरान आरटीओ की टीम ने रसीद को फर्जी बताया।
चालक ने रसीद पर अंकित मोबाइल नंबर पर प्रवीण कुमार से बात की तो उसने पैसा वापस ले जाने की बात कही, चालक ने बताया कि हाईवे पर कई जगह फर्जी आरटीओ के टैक्स काटने वाले बैठे हैं, जो कि बाहरी राज्यों से आने वाले वाहन चालकों को अपना शिकार बना रहे हैं। इस संबंध में थाना फतेहपुर सीकरी में आनलाइन टैक्स के नाम पर दो लोगों के विरूद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?