
लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए दिल्ली सहित सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर भारी उत्साह के साथ आज मतदान चल रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिल्ली में मतदान किया है, उनके साथ उनकी पत्नी भी मौजूद रहीं हैं।पूर्व क्रिकेटर और पूर्वी दिल्ली से बीजेपी के प्रत्याशी गौतम गंभीर 
पुराने राजेन्द्र नगर में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला

पुराने राजेन्द्र नगर में अपनी पत्नी के साथ वोट डाला
लोकसभा चुनाव के छठे चरण में सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को सुबह 7ः00 बजे से मतदान हो रहा है। इस चरण में उत्तर प्रदेश की 14, हरियाणा की 10, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और बिहार की आठ-आठ, दिल्ली की सात, झारखंड की चार सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में चार करोड़ 75 लाख महिलाओं सहित 10 करोड़ से अधिक मतदाता 989 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर रहे हैं। वहीं शनिवार की रात में पश्चिम बंगाल में दो बीजेपी कार्यकर्ताओं को गोली मारने की घटना सामने आयी है।
भोपाल में भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपना वोट डाल चुकी हैं।
भोपाल में भाजपा की प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा अपना वोट डाल चुकी हैं।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने हरियाणा के गुरूग्राम जिले के पिनेक्रेस्ट स्कूल मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला है।दिल्ली में चांदनी चौक से बीजेपी उम्मीदवार डॉ. हर्षवर्धन मदर्स डे के मौके पर मतदान करने के लिए अपनी वृद्ध मॉं को व्हीलचेयर पर लेकर वोट डालने के लिए पहुंचे हैं।
बिहार की आठों सीटों पर मतदान काफी जोश के साथ चल रहा है। मतदाताओं की लंबी लंबी कतारें लगी हुयी हैं।
प्रातः नौ बजे तक 8.30 प्रतिशत मतदान मतदाता कर चुके थे। शिवहर लोकसभा क्षेत्र के माधवपुर सुंदर बूथ संख्या 275 पर एक होमगार्ड जवान से गोली चलने से मतदानकर्मी घायल हो गया है। घायल मतदानकर्मी शिक्षक के पेट में गोली लगी है।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?