चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल गुंडों की अराजकता है उसे मतदान के 6वें चरण मे रोकने में भी विफल दिख रहा।पश्चिम बंगाल के हर बूथ पर केंद्रीय बलों की तैनाती के बावजूद टीएमसी कार्यकर्ताओं की दादागीरी देखने को मिल रही है।
घाटल लोकसभा सीट के केशपुर इलाके में एक बूथ पर बीजेपी के पोलिंग एजेंट को बैठने ही नहीं दिया गया। इस पर बीजेपी उम्मीदवार भारती घोष ने ऐतराज जताया तो टीएमसी की महिला समर्थकों ने भारती से भी बदसलूकी की।
टीएमसी की महिला कार्यकर्ताओं ने भारती घोष को बूथ की तरफ जाने से भी रोक दिया। आलम ये हुआ कि भारती घोष की आंखों से आंसू निकल गए। बताया जा रहा है कि मामला चुनाव आयोग तक पहुंच गया है और आयोग ने इस मामले में रिपोर्ट तलब की है।
उनके साथ ये घटना उस वक्त हुई जब वे छठे चरण के मतदान के दौरान पोलिंग एजेंट के साथ मतदान केंद्र में घुसने की कोशिश कर रही थीं। उन्हें मतदान केंद्र के बाहर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस की महिला समर्थकों ने घेर लिया। उनके साथ मारपीट की और जमीन पर गिरा दिया जिसके बाद भारती रोती हुई भी दिखाई दीं।
|
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल गुंडों की अराजकता है उसे मतदान के 6वें चरण मे रोकने में भी विफल दिख रहा।