पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान जमकर हंगामा हुआ। रोडशो के दौरान हुई पत्थरबाजी में भाजपा के कई समर्थकों के अलावा पत्रकारों को भी चोटें आईं। जगह-जगह पुलिस और भाजपा समर्थकों में झड़प भी हुई, जिसके चलते पुलिस ने लाठीचार्ज भी कर दिया।
इससे पहले कोलकाता में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज रोड शो किया। शाह के रोड शो में बड़ी तादाद में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
रोड शो के दौरान अमित शाह ने कहा कि टीएमसी और ममता बनर्जी ने प. बंगाल की संस्कृति को रौंदने और लोकतंत्र का गला घोंटने का काम किया है। बंगाल के लोग ममता दीदी को उखाड़ फेंकने में जुटे हैं। बड़ी उम्मीद से लोगों ने ममता दीदी को सत्ता सौंपी थी लेकिन वे उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं।
अमित शाह का रोड शो शाम 4:30 बजे मध्य कोलकाता के एस्प्लेनेड इलाके से शुरू हुआ और उत्तरी कोलकाता में स्वामी विवेकानंद भवन पर जाकर खत्म हुआ। रोड शो में अमित शाह ने उत्तरी कोलकाता से भाजपा उम्मीदवार राहुल सिन्हा और दक्षिणी कोलकाता से पार्टी उम्मीदवार चंद्र कुमार बोस के साथ एक ट्रक पर खड़े होकर सड़क के दोनों तरफ मौजूद लोगों की भीड़ का अभिवादन किया।
भाजपा अध्यक्ष के काफिले के आगे राज्य और देश के विभिन्न हिस्सों की संस्कृतियों को प्रदर्शित करती झांकी चल रही थी। भाजपा के झंडे लहराते हुए पार्टी के समर्थकों को ‘जय श्री राम’, ‘नरेंद्र मोदी जिंदाबाद’ और ‘अमित शाह जिंदाबाद’ के नारे लगाते रहे। रोड शो में भगवान राम और हनुमान की तरह सजे-धजे लोग भी देखे गए।
वहीं भाजपा के रोड शो से पहले पीएम मोदी और अमित शाह के पोस्टर उतारने का विडियो सामने आया है। इस घटना के बाद टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच भारी बवाल हुआ। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने इसे बंगाल में लोकतंत्र की हत्या करार दिया। भाजपा का आरोप है कि सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग भाजपा के खिलाफ किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?