लोकसभा चुनाव में चुनाव आयोग की सक्रियता पूरे देश में नजर आयी। राज्यों की
सरकारों ने चुनाव आयोग के निर्देश, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए काम किया, लेकिन पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग अब तक हुए छः चरणों में मतदाताओं को डराने, धमकाने, हिंसा, नेताओं की जनसभाओं को न होने देने, सत्तारूढ़ पश्चिम बंगाल सरकार के निरंकुश अधिकारियों पर कोई अंकुश नहीं लगा सका, वहां हालात ऐसे हैं जो संदेश दे रहे हैं कि चुनाव आयोग बंगाल में प्रभावी नहीं है।पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ राजनैतिक कैंपेन में कोई कुछ बोले उसका जेल जाना तय। लेकिन पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग ने आचार संहिता के मामले में एक भी शिकायत पर कोई भी कार्यवाही नहीं की।
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल के प्रशासन पर आंख मूंदकर उसकी रिपोर्टों को मान रहा है जो बंगाल की अराजकता के लिए जिम्मेवार हैं और दिल्ली में बैठकर छः चरणों की हिंसा के बाद भी कोई सख्त कदम चुनाव आयोग उठाकर सख्त संदेश नहीं दे पाया है। चुनाव प्रचार के दौरान बंगाल जल रहा है। कोलकाता में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो में हिंसा यही कुछ बताती है। मुख्यमंत्री तो इतनी गुस्से में हैं कि उनके खिलाफ किसी ने कुछ बोला नहीं और उन्होंने उसको धमकाया नहीं। उनके विरूद्ध राजनैतिक भाषण देने वाले भी उनके निशाने पर हैं। सोशल मीडिया में किसी ने उनके खिलाफ कुछ लिख दिया तो तत्काल ममता की पुलिस उसे बिना सोचे समझे जेल में डाल देती है।जलते हुए बंगाल में चुनाव आयोग की भूमिका भी अजीब नजर आ रही है। वहीं लोकतंत्र की दुहाई देने वाले भी तब चुप बैठे हैं जब बंगाल में लोकतांत्रंक अधिकारों को वहां की सरकार खुलेआम रौंद रही है। असहमति रखने वालों को बोलने नहीं दिया जा रहा, दूसरे दलों के प्रत्याशियों को खुलेआम पीटा जा रहा है। ऐसे में संवैधानिक सस्थाएं भी बहुत कुछ आंखों से देखने के बाद भी मौन हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?