उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का गढ़ कही जाने वाली रायबरेली लोकसभा सीट पर मंगलवार (14 मई) को जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर अविश्वास प्रस्ताव के लिए वोटिंग होनी थी, लेकिन इससे पहले ही यहां जमकर हिंसा हुई। इस हिंसा में कई पंचायत सदस्यों समेत कांग्रेस की विधायक अदिति सिंह को गंभीर चोटें आईं हैं। इसके मद्देनजर आज (15 मई) को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली का दौरा किया और बीजेपी पर जमकर हमला बोला।
लेकिन इस दौरान उनकी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह ने प्रियंका पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपराधियो को संरक्षण देती है और यहां के लोगो को लड़वाने का काम कर रही हैं।
अपराधियो को संरक्षण देती हैं प्रियंका: बता दें कि मंगलवार को हुई हिंसा में घायल जिला पंचायत सदस्यों और कांग्रेस की सदर विधायक अदिति सिंह से मिलने प्रियंका गांधी आज रायबरेली पहुंची थी। लेकिन इस दौरान उनकी ही पार्टी के हरचंदपुर से विधायक राकेश सिंह ने उनपर गंभीर आरोप लगाए हैं। राकेश सिंह ने कहा, “प्रियंका गांधी बहुत दिनों से अपराधियों को संरक्षण दे रही हैं। वह इसी तरह चुनाव में एक घंटे के लिए आएंगी और फिर जिले के लोगों को लड़वा के पांच साल के लिए चली जाएंगी
। मैं विधिक रूप से कांग्रेस का विधायक हूं लेकिन अगर वे (प्रियंका) चाहे कि मेरे भाइयों पर बाहर से गुंडा बुलवाकर हमला कराना चाहे या फिर कार्रवाई कराएं तो ये भी गलत है।” इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी और पद अस्थाई होता है लेकिन भाई स्थाई होता है। ऐसे में अगर भाई के साथ गलत कार्रवाई होगी तो मैं भाई के साथ ही खड़ा रहूंगा।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत