लोकसभा चुनाव 2019 यानी 17वीं लोकसभा के चयन के लिए सातवें और अंतिम चरण में आज पूर्वांचल के 11 जिले के 13 संसदीय क्षेत्रों में मतदान शुरू हो गया है। मॉक पोल से ईवीएम मशीनों को परखा गया है। प्रदेश की 13 सीटों पर मतदाता केंद्रों के बाहर अभी से लाइनों में लगे हैं।वाराणसी में गलियों के मुहल्ले अगस्त कुंडा स्थित इंदिरा गांधी स्कूल में बिजली नही होने से अंधेरा होने के कारण वोटिंग बाधित रही। वाराणसी में ईवीएम खराब होने से कई जगह शुरुआती घंट में मतदान बाधित रहा। बूथ नंबर 228 में ईवीएम गड़बड़, डाफी में एक ईवीएम मशीन खराब, पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवपुर बूथ नं 43 की ईवीएम मशीन खराब, शिवपुर में बूथ नं,42 का इवीएम मशीन, बूथ संख्या 228 व 229 में ईवीएम गड़बड़ होने से मतदान बाधित रहा, रोहनिया के जगतपुर बूथ न 114 में इवीएम मशीन ख़राब, रोहनिया विधान सभा के भरथरा गांव के बूथ संख्या 56 पर ईवीएम मशीन खराब होने से लगभग 40 मिनट विलम्ब से मतदान, उत्तरी विस के बूथ संख्या 166 और छावनी के बूथ संख्या 50 में ईवीएम मशीन खराब, बूथ नंबर 229 पर 55 मिनट देर से शुरू हुआ मतदान।
बीएचयू में भाग संख्या 337 पर 45 मिनट देरी से वोटिंग शुरू हुई। मॉडर्न बूथ प्राथमिक विद्यालय खोजवाँ में मशीन खराब रही।आधा घण्टे मतदान प्रभावित रहा। छावनी के बूथ संख्या 222 पर सीयू बदलने के बाद मतदान एक घंटा देरी से शुरू हुआ।
उत्तरी विस के बूथ संख्या 167 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान कुछ देर तक प्रभावित रहा। उत्तरी विस के बूथ संख्या 166 और छावनी के बूथ संख्या 50 में ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित रहा। अजगरा बूथ नं. 356 पर आठ बजे तक दिक्कत की वजह से मतदान शुरू नहीं हुआ। शहर दक्षिणी स्थित बूथ संख्या 252 पर मतदान शुरू होने के कुछ देर बाद ईवीएम मशीन खराब। वहीं बूथ नम्बर 228 पर एक घंटे बाद भी नही शुरू हो सका।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गोरखपुर में मतदान किया। उन्होंने सुबह सात बजे मतदान किया।मुख्यमंत्री ने गोरखपुर शहर के प्राथमिक पाठशाला गोरखनाथ, झूलेलाल मंदिर के सामने स्थित मतदान केंद्र में मतदान किया। सुबह सबसे पहले वोट डालने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ पोलिंग बूथ नंबर 246 में वोट डाला।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?