लोकसभा चुनाव के सात चरणों के मतदान सम्पन्न होने के बाद आये एग्जिट पोल की प्रमाणिकता चाहे कुछ भी हो, लेकिन सात चरणों के मतदान में हवा किसकी चली है यह बताने में पूरी तरह कामयाब रहे हैं। इस पर संदेह करने की कोई गुजाइंश नहीं है। नतीजे 23 मई को आयेंगे और इसमें साफ हो जायेगा कि एग्जिट पोल में सर्वे करने वाली एजेंसियों की भविष्यवाणी कितनी सत्य थी, लेकिन यह साफ हो गया है कि सभी एग्जिट पोल में एक बार फिर देश की जनता ने एकजुट हुए विपक्ष के मुकाबले मोदी की बातों पर भरोसा किया है।
सातों चरणों में हर राज्य में मतदाता मोदी की बाते सुनकर प्रभावित रहे हैं और उनको जमकर समर्थन दिया है। पहली बार उड़ीसा और बंगाल जैसे राज्यों में अभूतपूर्व समर्थन मिलने से भाजपा नेता गद्गद हैं। राजनैतिक विश्लेषकों के अनुसार पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में एग्जिट पोल की संख्या उलट पुलट कर सकते हैं 23 मई के नतीजे क्योंकि जिस तरह से मतदाताओं का जनसमर्थन देखने को मिला है, उससे इन राज्यों के नतीजे काफी चौकाने वाले हो सकते हैं। इन दोनें राज्यों के बारे में विश्लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल और नतीजों की टेली में भारी अन्तर दिख सकता है।
लोकसभा चुनाव के नतीजे 23 मई को आना शुरू होंगे, लेकिन तीन दिन तक एग्जिट पोल के नतीजे बीजेपी-एनडीए को छोड़कर सभी दलों का तापमान बढ़ाते घटाते रहेंगे। विपक्षी गठबंधन की मोर्चेबंदी में लगे राजनैतिक दलों के नेता के चेहरों की हवाईयां उड़ गयी हैं, अब आने वाले नतीजों के बाद की स्थिति अपना बचाव करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?