लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान यूपीए के दस साल के शासनकाल में कांग्रेसी नेताओं द्वारा सर्जीकल स्ट्राइक के दावे करने और कई-कई सर्जीकल स्ट्राइक अलग अलग नेताओं द्वारा बताये जाने के झूठ का पर्दाफांस भारतीय सेना ने सोमवार को अधिकृत रूप से कर दिया है। सर्जीकल स्ट्राइक के बारे में मनगढ़न्त झूठ फैला रहे थे कांग्रेसी नेता। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह सेना ने यूपीए शासन काल के दौरान 6 सर्जिकल स्ट्राइक होने का दावा किया था।
उत्तरी कमान के कमांडर लेटिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने सोमवार को साफ तौर पर कह दिया कि भारतीय सेना ने ‘पहली सर्जिकल स्ट्राइक 9 सितबंर 2016‘ को ही की थी, साथ ही उन्होंने बालाकोट एयर स्ट्राइक को भी बड़ी उपलब्धि बताया है।
श्रीनगर में पत्रकार वार्ता में सिंह ने कहा, कुछ दिनों पहले डीजीएमओ (महानिदेशक सैन्य ऑपरेशन) ने आरटीआई के जवाब में कहा था कि पहली सर्जिकल स्ट्राइक सितंबर 2016 में हुयी थी। राजनीतिक दल क्या बात करते हैं, इस पर मैं कुछ नहीं कहूंगा, उन्हें सरकार जवाब देगी, जो मैंने आपको बताया, वह तथ्य है। सिंह ने यह जवाब 2016 से पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक होने के सवाल पर दिया।
बता दें कि पूर्व पीएम मनमोहन सिंह समेत कई कांग्रेसी नेताओं ने दावा किया था कि यूपीए राज में छः सर्जिकल स्ट्राइक की गयी थीं। पूर्व सैन्य प्रमुख और केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने उनके कार्यकाल में सर्जिकल स्ट्राइक से इनकार करते हुए कांग्रेस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। कांग्रेस ने दावा किया था कि अटल सरकार में भी तीन सर्जिकल स्ट्राइक हुयी थीं। कांग्रेस के इस दावे का अब तक ना तो सेना और ना ही सरकार की ओर से कोई खंडन आया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?