प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रचंड चुनावी लहर के बूते मध्यप्रदेश के इंदौर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार शंकर लालवानी ने रुझानों के मुताबिक अपने नजदीकी प्रतिद्वन्द्वी कांग्रेस प्रत्याशी पंकज संघवी के खिलाफ पांच लाख से ज्यादा मतों की अपराजेय बढ़त बना ली है। नतीजतन इस सीट पर लगातार नौवीं बार भाजपा की जीत लगभग पक्की हो गई है।इस बीच, शहर भर में भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वे आतिशबाजी के बीच ढोल की ढाप पर नाचकर अपनी खुशी जता रहे हैं। मतगणना के रुझानों से उत्साहित लालवानी ने संवाददाताओं से कहा, “मुझे अपनी चुनावी जीत का पूरा विश्वास था। लेकिन इतनी बड़ी जीत की कल्पना नहीं थी। मैं इस जीत का श्रेय मोदी, भारतीय जनता पार्टी और लोकसभा में लगातार आठ बार इंदौर की नुमाइंदगी करने वाली सुमित्रा महाजन के कराए गए विकास कार्यों को देता हूं।”


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?