बसपा सुप्रीमो मायावती के 23 साल से खासमखास एंव उनकी कैबिनेट के पूर्व मंत्री रामवीर उपाध्याय को मंगलवार को पार्टी से निकाले जाने से नाराज बसपा के अनेक कार्यकर्ता, पदाधिकारियों ने मायावती के इस फैसले के विरूद्ध पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
बसपा की टिकट पर विधायक का चुनाव लड़ चुके ज्ञानेंद्र गौतम समेत चार जिला पंचायत सदस्यों ने बसपा से इस्तीफा दे दिया है।
पूर्व ऊर्जा मंत्री और बसपा के कद्दावर नेता रामवीर उपाध्याय पर बसपा ने अनुशासनहीनता की कार्यवाही उधर उनके समर्थकों ने भी पार्टी से इस्तीफा देना शुरू कर दिया। रामवीर उपाध्याय के समर्थन में आगरा में 48 नेताओं ने इस्तीफे दिये हैं, जिनमें उत्तर विधानसभा से चुनाव लड़ चुके ज्ञानेंद्र गौतम भी शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव में नामांकन शुरू होने से ऐन पहले फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर चुनाव लड़ने से इंकार करते ही रामवीर और सीमा उपाध्याय पर निष्कासन की कार्यवाही होनी थी, लेकिन चुनावी मौके पर पार्टी संदेश देने से बचती रही। मतदान खत्म होने के बाद विधायक रामवीर उपाध्याय को निलंबित करने का पत्र जारी किया गया, जैसे ही यह पत्र जारी किया गया, जैसे ही यह पत्र जारी हुआ, बसपा नेताओं ने रामवीर उपाध्याय के समर्थन में इस्तीफों की झड़ी लगा दी। चार जिला पंचायत सदस्यों सुनीता कसाना, अरूण शर्मा, रेखा तिवारी, सुभाष शर्मा के साथ उत्तर सीट के प्रत्याशी रहे ज्ञानेंद्र गौतम और कई प्रधान, पूर्व प्रधानों ने पार्टी छोड़ दी। मंगलवार को 48 बसपा नेताओं ने इस्तीफे दिये।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत