गोवर्धन में असहाय गोवंश की सेवा में 40 साल से जुटी जर्मन मूल की पद्मश्री फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग का निवर्तमान विदेशी मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेप के बाद एक साल के लिए और वीजा विस्तारित कर दिया गया है। फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग 22 मई को बगैर कोई कारण बताये वीजा विस्तार का आवेदन निरस्त होने से नाराज हो गयीं थी और उन्होंने पद्मश्री वापस करने की धमकी दे दी थी।
करीब चार दशक से गोवर्धन में रहकर असहाय गोवंश की सेवा कर रहीं जर्मन की मूल नागरिक फ्रेडरिक इरिन बु्रनिंग उर्फ सुदेवी की दुविधा सोमवार को खत्म हो गयी, उन्हें ब्रज में रहने के लिए एक वर्ष का वीजा विस्तार और मिल गया।
बेसहारा और असहाय गोवंश की सेवा के लिए सुदेवी को भारत सरकार ने इसी वर्ष पद्श्री से सम्मानित किया है, उनके वीजा की अवधि 25 जून तक की थी। सुदेवी ने 12 मई को लखनऊ स्थित एफआरओ (फॉरेन रजिस्ट्रेशन ऑफिस) में ऑनलाइन आवेदन किया था, 22 मई को बगैर कोई कारण बताये आवेदन निरस्त कर दिया गया। व्यथित सुदेवी ने पद्श्री सम्मान वापस कर जर्मन लौटने की घोषणा कर दी थी। निवर्तमान विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को इस मामले का संज्ञान लेते हुए सुदेवी का वीजा विस्तार आवेदन निरस्त होने की रिपोर्ट तलब की थी। सोमवार को सुदेवी ने दोबारा से आवेदन किया, करीब दो घंटे बाद ही उनके ऑनलाइन आवेदन पर स्वीकृत का संदेश आ गया, उनका वीजा एक साल के लिए और बढ़ गया। सोमवार सुबह इसकी जानकारी होते ही सुदेवी बेहत खुश नजर आयीं। यह समाचार सुन सुदेवी का मुरझाया चेहरा खिल उठा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?