गुरूवार को आगरा के ताजगंज इलाके से अपहृत किये गये हार्डवेयर कारोबारी पवन गुप्ता बदमाशें के चंगुल से आज सकुशल मुक्त हो गये हैं और वह अपने घर पहुंच गये। शनिवार को सुबह पवन गुप्ता को बदमाशों ने निबोहरा क्षेत्र में छोड़ा। चर्चा है कि फिरौती की रकम वसूलने के बाद ही बदमाशों ने उनकी रिहाई की है। सूचना पर पुलिस पहुंच गयी, पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर आयी जहां उनकी जांच के बाद उनसे पूछताछ की जा रही है।
आगरा के ताजगंज इलाके की पार्श्वनाथ पंचवटी कालोनी निवासी पवन गुप्ता की राजपुर चुंगी के बाजार में हार्डवेयर की दुकान है। गुरूवार रात को पवन गुप्ता दुकान बंद कर घर आ रहे थे, तभी दो बाइक एंव कार में आये आठ-दस बदमाशों ने उनका अपहरण कर लिया था। अपहरण के दौरान कारोबारी की बदमाशों के साथ हाथापाई भी हुयी थी, जिसके दौरान सोने की चैन भी टूट गयी थी, जिसका टूटा हुआ हिस्सा मौके पर पड़ा मिला था, वहीं 32 बोर के चार कारतूस और मैग्जीन भी घटना स्थल पर मिली थी। रिहा हुआ कारोबारी सदमे में है, बदमाशों ने फिरौती के लिए उन्हें यातनाएं दी हैं। अपहरण के बाद कारोबारी को कहां कहां रखा गया, इस बारे में अब पुलिस जांच में जुट गयी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?