
ताजमहल में प्रवेश के लिए अब मेट्रो की तरह टर्न स्टाइल गेट सिस्टम शुरू हो गया है। अब पर्यटक ताजमहल में मेट्रो की तरह कॉइन डालकर ताजमहल के अंदर जा सकेंगे। सुरक्षा जांच ताजमहल के अब बाहर ही होगी। ताजमहल पर पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर बनाये गये टर्न स्टाइल गेट सिस्टम से पर्यटकों का प्रवेश शुरू करा दिया गया है।
अब तक ताजमहल के अंदर चल रही सुरक्षा जांच की व्यवस्था शनिवार से बाहर ही शुरू कर दी गयी, हालांकि मेट्रो की तरह कॉइन डालकर टर्न स्टाइल का परीक्षण रविवार से शुरू किया गया। शनिवार को टिकट स्कैन कराकर ही प्रवेश दिया गया। पर्यटकों को यहीं पर लॉकर की भी सुविधा दी गयी है।
एक साल के इंतजार के बाद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ताजमहल के दोनों गेटों पर तैयार कराये गये टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश की व्यवस्था शुरू करा दी, जो डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी) ताज के प्रवेश द्वार पर लगे थे, उन्हें सीआईएसएफ ने रेवती के बाड़े और सहेली बुर्ज के बाहर लाकर पर्यटकों की सुरक्षा जांच शुरू की, सात डीएफएमडी और टर्न स्टाइल हर गेट पर लगाये गये हैं, यहीं पर टिकटों की जांच की गयी, जिसमें कुछ पर्यटकों को वक्त लगा।
ताजमहल के दोनों प्रवेश द्वार शनिवार से एकदम खाली हो गये, जहां भीड़ का जमावड़ा नहीं रहा। अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया है कि टर्न स्टाइल गेट से प्रवेश व्यवस्था शुरू होने से पर्यटकों का सुरक्षा जांच कतार में लगने वाला समय कम हुआ है, सोमवार तक दिक्कतें भी दूर हो जायेंगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?