अलीगढ़ के टप्पल कस्बे में ढाई साल की बच्ची की हत्या के बाद से पूरे कस्बे में एक अजीब सी शांति छाई है। हालांकि इसी शांति के बीच किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर प्रशासन ने भारी पुलिस और अर्धसैनिक बल लगा रखा है। सोमवार को प्रशासन ने खैर तहसील में देर रात तक इंटरनेट सेवाएं भी रोक दी हैं। टप्पल इसी तहसील के अंतर्गत आता है।
जिलाधिकारी चंद्र भूषण सिंह ने खैर तहसील के इलाके में सोमवार देर रात तक इंटरनेट सेवाएं रोकने का आदेश दिया है। इसके अलावा पूरे टप्पल में धारा-144 लगाई गई है। जिलाधिकारी कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक, ढाई साल की बच्ची की निर्मम हत्या के बाद कुछ शरारती तत्व अफवाह फैला रहे हैं और फेक विडियो शेयर कर रहे हैं। ऐसी पोस्ट इलाके का सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ सकती हैं। डीएम चंद्र भूषण ने कहा कि अलीगढ़ पुलिस ऐसी सभी पोस्ट पर कड़ी नजर रख रही है और अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई करेगी। इससे पहले रविवार को पुलिस पूरे दिन टप्पल में शांति-व्यवस्था कायम रखने के लिए मशक्कत करती रही।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत