प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका के दौरे से लौटने के बाद आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने विधि-विधान के साथ मंदिर में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की। पीएम के साथ उनके मंदिर दौरे पर आंध्र प्रदेश के नए मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी मौजूद रहे। राज्य के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद पीएम से मिलने राजधानी दिल्ली गए वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने पीएम को शॉल और तिरुपति बालाजी की तस्वीर भेंट की थी। 
श्रीलंका के दौरे से रविवार को लौटने के बाद पीएम तिरुपति मंदिर में दर्शन करने पहुंचे। इससे पहले तिरुपति में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में देशवासियों ने एक मजबूत सरकार बनाई है और आंध्र प्रदेश में भी जगन रेड्डी की सरकार बनाई है। उन्होंने कहा, ‘मैं जगन रेड्डी को शुभकामनाएं देता हूं और वह भी अपने संकल्प के अनुसार राज्य को आगे बढ़ाने के लिए काम करें।’


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत