आगरा शहर के जनपद न्यायालय परिसर में दिन दहाड़े बड़ी वारदात हुई है। न्यायालय परिसर एटा में दो दिन पहले उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष बनी दरवेश यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दरवेश को तीन गोली मारी गईं।घटना क्रम के अनुसार बुधवार दोपहर करीब तीन बजे उप्र बार काउंसिल की अध्यक्ष दरवेश यादव और अधिवक्ता मनीष शर्मा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अधिवक्ता मनीष शर्मा ने दरवेश यादव को लगातार तीन गोली मारीं। गोली चलने से दीवानी परिसर में अफरा तफरी फैल गई।
जनाकरी के मुताबिक इसके बाद मनीष शर्मा ने खुद को भी एक गोली मार ली। पुलिस ने दोनों को दिल्ली गेट स्थित पुष्पांजलि हॉस्पिटल में भर्ती कराया। फिलहाल विवाद के कारण का अभी कुछ पता नहीं चल सका है।
बता दें कि दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार काउंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला हैं। चुनाव मैदान में कुल 298 प्रत्याशी थे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत