उत्तर प्रदेश बार कौंसिल अध्यक्ष दरवेश यादव की जान उसी साथी ने ली जो 15 साल तक एक ही ऑफिस में साथ साथ काम करता था हर दम हर तरक्की मे दरवेश के साथ साये की तरह रहता था। बार कौंसिल के चुनाव में कदम से कदम मिलाकर साथ देना। दिन रात एक कर प्रचार करना लेकिन फिर अचानक क्या हुआ ऐसा कि साथी अधिवक्ता ही जान का दुश्मन बन गया। दीवानी परिसर में हुए हत्याकांड के बाद हर किसी की जुबान पर यही एक सवाल है।
मनीष शर्मा से बातचीत के दौरान दरवेश का विवाद बढ़ गया। इसी बीच, मनीष शर्मा ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकालकर मनोज पर फायर झोंक दिया मगर वो बाल-बाल बचा। मनीष शर्मा ने अगले पल ही बार कौंसिल अध्यक्ष दरवेश को ताबड़तोड़ पांच गोलियां मार दीं। दो गोली सीने में, एक कनपटी, एक हाथ और एक गोली कूल्हे में लगी। दरवेश लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ीं। इसी बीच मनीष ने खुद को भी गोली मार ली।
दो दिन पहले ही दरवेश यादव उत्तर प्रदेश बार कौंसिल की अध्यक्ष निर्वाचित हुई थीं। यूपी बार काउंसिल के इतिहास में वे पहली महिला अध्यक्ष बनी थीं। यूपी बार कौंसिल का चुनाव रविवार को प्रयागराज में हुआ था। दरवेश सिंह और हरिशंकर सिंह को बराबर 12-12 वोट मिले थे। दरवेश सिंह के नाम एक रिकॉर्ड यह भी है कि बार काउंसिल के 24 सदस्यों में वे अकेली महिला थीं।
दरवेश सिंह मूल रूप से एटा की रहने वाली थीं। 2016 में वे बार कौंसिल की उपाध्यक्ष और 2017 में कार्यकारी अध्यक्ष बनी थीं। वे पहली बार 2012 में सदस्य पद पर विजयी हुई थीं। तभी से बार कौंसिल में सक्रिय रहीं। उन्होंने आगरा कॉलेज से विधि स्नातक की डिग्री हासिल की। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (आगरा विश्वविद्यालय) से एलएलएम किया। उन्होंने 2004 में वकालत शुरू की। दरवेश के पिता सेवानिवृत क्षेत्राधिकारी यूपी पुलिस हैं। दरवेश सहित वे चार भाई बहन थे। जिसमें बहन कंचन दारोगा है, छोटी बहन रेशमा अभी पढ़ रही है और सनी दरवेश के साथ ही रहता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?