प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने पूरी दुनिया को योग दिवस की बधाई दी है। झारखंड की राजधानी रांची के प्रभात तारा मैदान में 5वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Day of Yoga 2019) के मुख्य समारोह में शिरकत करते हुए उन्होंने कहा कि योग धर्म और जाति से ऊपर है। इसे हर आदमी के जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाना है। इसके जरिये हम गंभीर बीमारियों से निजात पा सकते हैं। योग दिवस पर पीएम ने शांति, समृद्धि और सद्भाव का संदेश देते हुए कहा कि झारखंड की राजधानी रांची में इसके मनाए जाने के विशेष मायने हैं।
इस साल योग दिवस का थीम है ‘क्लाइमेट ऐक्शन’। राष्ट्रपति भवन में भी योग कार्यक्रम हुआ, जिसमें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने योग को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने की अपील की। लद्दाख में आईटीबीपी के जवानों ने माइनस 20 डिग्री सेल्सियस तापमान में योग किया।
देश के अलग-अलग शहरों में कई केंद्रीय मंत्रियों ने योग कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने हरियाणा के रोहतक में योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और एचआरडी मिनिस्टर प्रकाश जावडेकर ने राजपथ पर योग किया। दूसरी तरफ, योग गुरु बाबा रामदेव ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में लोगों को योग के गुर सिखाए।बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने दिल्ली में योग किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?