मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सड़कों से आवारा पशुओं के हटाने के निर्देश भी आगरा में हवा में उड़ा दिये हैं अधिकारियों ने, लगातार सड़कों पर घूम रहे पशुओं के कारण दर्जनों लोगों की जानें जा चुकी हैं। एक और युवक की जान पशुओं की झुंड से उसकी मोटर साइकिल टकराने से हो गयी है, जबकि उसकी पत्नी और साथी गंभीर रूप से घायल अभी भी अस्पताल में हैं। निरंकुश नौकरशाही फर्जी रिपोर्टिंग सरकार को कर गुमराह करने में लगी हुयी हैं।
स्टेट हाईवे बाह पर शनिवार देर शाम छमादी मठ के पास पशुओं के झुंड से टकराकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गये थे, इनमें एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुयी है।
बाह के बड़ागांव के रहने वाले दलवीर सिंह और राज बहादुर सिंह बाजार कर बाइक से घर लौट रहे थे, छदामी मठ के पास सड़क पार कर रहे पशुओं के झुंड से इनकी बाइक टकरा गयी, गिरकर दोनों घायल हो गये, मौके पर पहुंची बाह पुलिस ने घायलों अस्पताल भेज दिया था, जहां दलवीर सिंह की मौत हो गयी। पत्नी आली परेशान है कि अब बेटियों प्रियंका (12), नीलम (6), अंशू (4) और बेटे भोलू (10) की परवरिश कैसे होगी।
सड़क पर घूमते पशुओं के झुंड के कारण हो रहे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, 13 मई को अटेर भिंड के पिता पुत्र रमेश श्रीवास्तव और रामू श्रीवास्तव की भदरौली पर बाह हाईवे पर हादसे में मौत हो गयी थी, जैंतपुर में सांड़ की टक्कर से शिक्षक जान गंवा बैठे थे, आये दिन होने वाले हादसों में कई बाइक सवार घायल भी हो चुके हैं।
खेत की रखवाली करते किसान भी गाय सांड़ के हमले में अपनी जान गवां चुके हैं। दिसंबर माह में हरलालपुरा के बंटू की सांड़ के हमले में मौत हो गयी थी। इसी तरह 28 जनवरी को मुकुंदीपुरा के श्यामबाबू, प्रहलाद सिंह, 30 जनवरी को राम नरेश घायल हुए थे, 4 फरवरी को रैंका के श्याम मोहन, 5 फरवरी को बटेश्वर के सुब्बाराम भारती पशुओं के हमले में घायल हो गये थे, इसके अलावा कई अन्य स्थानों पर इस तरह के हादसे हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?