दुनिया भर में प्रसिद्ध पुरी रथयात्रा में शामिल होने के लिए हर साल लाखों की संख्या में देश-विदेश से यात्री आते हैं। इतनी बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही रेलवे के लिए काम का बोझ बढ़ा देती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए इस बार पहले ही तैयारी कर ली है। चार जुलाई को आयोजित होने वाली रथयात्रा में शामिल होने के लिए दूर दराज के इलाके के लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए रेलवे इस बार 192 स्पेशल ट्रेन संचालित करने जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा के लिए केलवे 38 टिकट बुकिंग केंद्र भी शुरू करेगा। रेलवे स्टेशन पर पहले से बेहतर और ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन लगाई जाएंगी। इन सबके साथ रेलवे शहर में अस्थाई जानकारी केंद्रों की स्थापना करेगा और यात्रियों को निर्बाध टेलीफोन सेवा भी उपलब्ध कराएगी। इसके साथ ही इमरजेंसी ट्रेन सुविधा भी मुहैया कराई जाएगी। दुनिया भर में प्रसिद्ध है यह रथ यात्रा भगवान विष्णु के अवतार भगवान जगन्नाथ, उनके भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ जगन्नाथ पुरी मंदिर में रथयात्रा आयोजित होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार हर साल आषाढ़ महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को रथयात्रा निकाली जाती है। यह रथयात्रा न केवल भारत में बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है। जगन्नाथ पुरी का मंदिर भारत के चार पवित्र धामों में आता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?