जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी जापान के ओसाका पहुंच गए हैं। जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया है। इस दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने भी पीएम मोदी का स्वागत किया।प्रधानमंत्री मोदी के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक वह सुबह आठ बजे कंसाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। दोपहर 1.50 बजे वह जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे के साथ बैठक करेंगे। शाम सात बजे प्रधानमंत्री मोदी ह्योगो प्रिफेक्चर गेस्ट हाउस में होने वाले सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेंगे।
समिट से इतर मोदी अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत कई शीर्ष नेताओं से मिलेंगे। मोदी जी-20 समिट के दौरान रूस, भारत और चीन (आरआईसी) के नेताओं के साथ बैठक करेंगे। इसके साथ ही ब्रिक्स (ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका) और जापान, अमेरिका के साथ भी वार्ता करेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ)ने ट्वीट किया, ‘‘सुबह-सुबह ओसाका पहुंचा। आने वाले दो दिनों में शीर्ष नेताओं के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बैठक होगी। इस दौरान उनसे वैश्विक महत्व के कई मुद्दों पर चर्चा होगी। नेताओं के सामने वैश्विक समस्याओं पर भारत का दृष्टिकोण रखा जाएगा।’’
Attachments area
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?