आगरा शहर के थाना ताजगंज पुलिस ने युवती को घूरने और परेशान करने के आरोप में विधि विज्ञान प्रयोगशाला के वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया, दोपहर में उसको कोर्ट में पेश किया, जहां से जमानत मिल गयी। आरोपी वैज्ञानिक प्रयोगशाला के बायोलाॅजी डिवीजन में तैनात है।
ताजगंज क्षेत्र की युवती ने शुक्रवार को मुकद्मा दर्ज कराया था, इसमें कहा था कि वह फतेहाबाद रोड स्थित एक जिम में जाती है, यहां पर आरोपी वैज्ञानिक संजीव द्विवेदी निवासी फेज द्वितीय प्रफुल्ल नगर, थाना ताजगंज आता है आरोप है कि वैज्ञानिक उसको घूर-घूरकर देखता था, आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर भी हासिल कर लिया, इसके बाद मैसेज करने लगा, उससे काॅल और मैसेज नहीं करने के लिए बोला, लेकिन उसने मैसेज करना बंद नहीं किया।
पीड़िता ने 24 जून को वीमेन पावर लाइन 1090 पर काल करके शिकायत दर्ज करायी, इसके बावजूद आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुयीं, वह मैसेज भेज रहा था, पीड़िता ने शुक्रवार को पुलिस से शिकायत की, इसके बाद थाना ताजगंज में छेड़छाड़ (धारा 354 डी.) में मुकद्मा दर्ज किया गया। पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरतार कर लिया, दोपहर में कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जमानत मिल गयी।
आगरा में घूरने पर गिरतार का यह पहला मामला सामने आया है। डीजीसी क्राइम बसंत गुप्ता ने बताया कि बार-बार पीछा करना, बात करने की कोशिश करने और घूरने पर धारा-354डी लगायी जाती है, यह जमानती अपराध में आता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?