आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के उटगिंर रोड पर रास्ते से निकलने के विवाद में एक युवक को दूसरे पक्ष के लोगों ने पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में ले लिया है। घटनाक्रम के अनुसार रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गये, इस दौरान एक युवकी पीट पीट कर हत्या कर दी गयी, मामले में एक दर्जन लोगों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कराया गया है।
उटगिर रोड निवासी राजू (28) पुत्र स्व. गिर्राज सिंह सोमवार की रात आठ बजे जा कहीं जा रहा था, इसी दौरान दूसरे पक्ष सुरेश के साथ उसका झगड़ा हो गया, कहासुनी के दौरान इन लोगों ने राजू पर हमला कर दिया, उसकी जमकर पिटाई कर दी, चीख-पुकार सुनकर परिवारीजन पहुंचे, घायल पड़े राजू को उठाकर अस्पताल ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में मृतक के भाई मनीष ने सुरेश पुत्र नेकराम, उनकी पत्नी आशा देवी और बेटे दीपक, रोहित, रवि, पवन समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज करायी है, इसमें से चार लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि रास्ते से निकलने के विवाद में हत्या की गयी है, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, साथ ही हत्यारोपी रोहित, पवन, दीपक और सुरेश को हिरासत में लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?