शहर में अपराधियों के हौसले सिर चढ़कर बोल रहे हैं, उन्हें न कानून का भय है न पुलिस का। बुधवार को ऐसी ही समाज डरा देने वाली तस्वीर शहर की सड़कों पर दिखी, जब खून से लथपथ महिला सड़क पर जान बचाने के लिए दौड़ रही थी।
घटनाक्रम के अनुसार महिला द्वारा घर में ताक-झांक करने से मना करने पर युवक ने दुस्साहसिक घटना को अंजाम दे दिया। बुधवार दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला का चाकू से गला काटने का प्रयास किया, उसके चंगुल से किसी तरह लहूलुहान हालत में भागी महिला ने एक घर में घुसकर अपनी जान बचायी, उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया है। एत्माउद्ौला के महावीर नगर 32 वर्षीय हेमलता पत्नी नरेंद्र के पड़ोस में दीपक किराये पर रहता है, वह अपनी छत से आये दिन हेमलता के घर ताक-झांक करता था, पड़ोसी होने के चलते उसे समझाने का प्रयास किया, दोबारा ऐसी हरकत करने पर उसकी शिकायत पुलिस से करने की कहा, इससे दीपक गुस्से में आ गया, बुधवार दोपहर हेमलता घर पर अकेली कपड़े धो रही थी। छत के रास्ते घर में कूदे दीपक ने हेमलता पर ताबड़तोड़ चाकू से प्रहार शुरू कर दिये, उनकी गर्दन काटकर मारने का प्रयास किया, वह किसी तरह उसके चंगुल से निकलकर घर के बाहर आयीं, खून से लथपथ हालत में अपनी जान बचाने को चीखते हुए सड़क पर दौड़ लगा दी, पड़ौसी गजराज के घर में घुसकर अपनी जान बचाई, वहां फर्श पर गिर गयी, बस्ती के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गयी, लोगों ने हेमलता को दिल्ली गेट स्थित अस्पताल में भर्ती कराया, दुस्साहसिक घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी, तब तक हमलावर भाग चुका था। इंस्पेक्टर उदयवीर सिंह के अनुसार हत्या के प्रयास का मुकद्मा दर्ज किया है। आरोपित को पकड़ लिया गया है। दीपक अपने परिवार के साथ करीब छः साल से रह रहा था, वह छत पर जाकर दूसरों के घरों में ताक-झांक करता था, इससे आसपास घरों में रहने वाली महिलाएं भी परेशान थीं, मगर वह खुलकर उसका विरोध नहीं करती थीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?