बिजनौर जनपद की तहसील नगीना में तैनात लेखपाल भाई बहन द्वारा जमीन का कुछ काम कराने के नाम पर रिश्वत लिए जाने का मामला कैमरे में कैद हो गया। इसकी वीडियो वायरल कर दी गई। वीडियो में लेखपाल भाई को रिश्वत लेकर बहन को रुपये देते हुए दिखाया गया है। वीडियो में दोनों भाई बहन एक हजार रुपये की रिश्वत को कम बताते हुए दूसरी जगह भी हिस्सा जाने की बात कहते नजर आ रहे हैं। एसडीएम गजेंद्र कुमार ने भाई-बहन को निलंबित कर दिया है। मामले की जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।नगीना तहसील में विनोद कुमार और संगीता लेखपाल हैं। विनोद कुमार हलका रायपुर सादात और संगीता हलका रसूलपुर जागन है। सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में विनोद कुमार किसी का कोई काम करने के लिए रिश्वत मांग रहा है। कहता है कि काम के लिए एक हजार रुपये कम हैं। उसके सामने बैठे लोग एक ही नोट में काम करने के लिए कह रहे हैं, लेकिन विनोद कुमार मना कर रहा है। इस पर सामने वाला व्यक्ति कहता है कि मैडम इतना नहीं कमाते थोड़ा कमाया करते हैं। इस पर लेखपाल संगीता कहती है कि उन्हें भी रजिस्ट्रार, कानूनगो और भूलेख में पैसा देना पड़ता है। सामने बैठा व्यक्ति एक हजार रुपये में काम करने को कहता है तो विनोद कुमार काम करने से मना कर देता है। कहता है कि चाहे तो ये रुपये भी ले जाओ हम ऐसे ही काम कर देंगे। इस पर सामने बैठे व्यक्ति जाने लगते हैं तो विनोद कुमार उनमें से एक को रोकता है। इस पर सामने वाला व्यक्ति और 200 रुपये निकालकर उसकी मेज पर रखता है। विनोद कुमार 200 रुपये को कम बताता है, लेकिन सामने बैठे व्यक्ति शाम को दावत की बात कहकर और रुपये नहीं देते हैं। विनोद कुमार मेज से रुपये उठाकर अपनी बहन संगीता को दे देता है। संगीता रुपये लेकर अपने पर्स में रख लेती है। हालांकि वीडियो से यह साफ नहीं हो पाया है कि रिश्वत किस काम के लिए मांगी जा रही है। एसडीएम ने दोनों लेखपाल को निलंबित कर दिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?