

भीड़ हिंसा को लेकर आगरा के मंटोला में हुए बवाल के बाद सोशल मीडिया पर भारत बंद की अफवाहों के चलते पुलिस प्रशासन ने खासी सतर्कता बरती। सुबह छह बजे से पुलिस ने अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद दोपहर करीब 11 बजे से शाम छह बजे तक के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इधर जुमे की नमाज को लेकर भी प्रशासन ने खासी एहतियात बरती। जामा मस्जिद पर दोपहर में करीब चार सौ नमाजियों की भीड़ रही। लेकिन प्रशासन की तैयारियों के बीच प्रदर्शन जैसी कोई बात सामने नहीं आई। फीरोजाबाद में भी मुस्लिम समाज ने पहले ही नमाज के बाद प्रदर्शन का एलान कर रखा था। इसे देखते हुए आगरा और फीरोजाबाद में प्रशासन अलर्ट रहा।
इधर इंटरनेट सेवा बंद होने पर पहले तो लोगों की कुछ समझ नहीं आया। सुबह से कुछ कंपनियों की इंटरनेट सेवा काम नहीं कर रही थी। परेशान लोग एक दूसरे से पता करते रहे। 12 बजे के बाद कुछ कंपनियों से उपभोक्ताओं के फोन पर इंटरनेट सेवाएं अस्थाई तौर पर बंद होने के मैसेज आने लगे। मेरठ के बाद आगरा में भी सोशल मीडिया से बवाल की आशंका में प्रशासन द्वारा ये कदम उठाया गया है। शहरभर में मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पुलिस फोर्स दिन भर तैनात रहा। पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ फ्लैग मार्च भी करते रहे। उधर फीरोजाबाद में गुरुवार शाम से ही पुलिस ने मिश्रित आबादी वाले इलाकों में पेट्रोलिंग भी शुरू कर दी थी
2 Attachments


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?