सोमवार की सुबह करीब 4:30 बजे उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए भयानक हादसे में 30 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हैं। हादसा थाना एत्मादपुर क्षेत्र के झरना नाले के पास हुआ जब अवध डिपो की बस एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़ते हुए 30 फुट गहरे नाले में जा गिरी। हादसे के बाद यूपी सीएम यीगी आदित्यानाथ ने तुरंत हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराई जाए।भाजपा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह जी भी घटनास्थल पर गए हैं। रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने कहा है कि इस हृदय विदारक घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति अपनी भावनायें एवं संवेदनाएँ प्रेषित करता हूँ तथा जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
इसी बीच रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बातचीत कर इस भीषण हादसे के बारे में जानकारी। राजनाथ सिंह ने आगरा के जिलाधिकारी से भी बातचीत कर घायल लोगों को बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख मुआवजे का ऐलान किया है. साथ ही इस भीषण सड़क हादसे का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी अधिकारियों को राहत-बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि घायलों को समुचित इलाज मुहैया कराई जाए।
जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर
रोडवेज बस हादसे का टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-18001802877 जारी हो गया है। आरएम के फोन नंबर 9412781886 पर भी किसी सूचना के लिए सपर्क कर सकते हैं। उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव और ट्रांसपोर्ट कमिश्नर आगरा आ रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?