आगरा के जैतपुर क्षेत्र में अपहरण के बाद किशोरी के साथ दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ी मिली। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है।घटना शुक्रवार शाम की है। जैतपुर के एक गांव की 17 साल की किशोरी अपनी बड़ी बहन के साथ घर से बाजार के लिए निकली थी। रास्ते में अमाही का रहने वाला विजय, पुत्र राजवीर, फतेहपुरा निवासी और वकील, पुत्र मुन्ना उसे अगवा कर ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेहोश होने पर किशोरी को छोड़कर आरोपी भाग गए। तलाशते हुए पहुंचे परिजनों को किशोरी सड़क किनारे बेहोश पड़ी मिली। होश आने पर पीड़ित ने परिजनों को आपबीती बताई, जिसे सुनकर वो सन्न रह गए। परिजन पीड़ित को थाने लेकर आए।
मामले में आरोपी युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने पीड़ित किशोरी का मेडिकल कराया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?