गाजियाबाद के थाना क्षेत्र के डासना में शनिवार रात पुलिस चौकी के पास भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। स्कूटी सवार तीन शूटर्स ने घटना को अंजाम दिया। लोगों के पीछा करने पर हमलावर स्कूटी छोड़कर फरार हो गए। एसएसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस को मौके से कारतूस के तीन खोखे मिले हैं। वहीं, मामले में मसूरी थाने के इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मृतक भाजपा नेता डॉ बीएस तोमर हापुड़ के थाना पिलखुवा के गांव सिखेड़ा के रहने वाले थे।थाना पिलखुवा, हापुड़ के गांव सिखेड़ा निवासी बलवीर सिंह तोमर (52) पुत्र रिछपाल सिंह अपने क्लीनिक के बाहर खड़े थे। इस दौरान स्कूटी सवार तीन युवक आए और उन पर गोलियां बरसा दीं। आधा दर्जन राउंड फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई। सिर व कंधे में तीन गोलियां लगने से बलवीर सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े।
गोलीबारी के बाद शूटर स्कूटी पर मौके से भागने लगे। हिम्मत दिखाकर स्थानीय लोग पीछे दौड़े तो शूटर हड़बड़ा गए। स्कूटी स्टार्ट न होने पर वे उसे मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। बलवीर सिंह को आनन-फानन में संजय नगर हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
|
ReplyForward
|


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?