आगरा के कलक्ट्रेट परिसर में मंगलवार की सुबह एक युवक ने ऐसा कदम उठा लिया, जिससे वहां हड़कंप मच गया। युवक टावर पर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों को भी बुला लिया गया।
टावर पर चढ़ा 35 वर्षीय युवक मानसिक स्वास्थ्य संस्थान एवं चिकित्सालय में संविदा कर्मचारी था। बताया गया है कि मानसिक चिकित्सालय से हाल ही में 21 संविदा कर्मियों को निकाला गया है। इसमें यह युवक भी शामिल है।
मंगलवार की सुबह युवक कलेक्ट्रेट पहुंचा और बहाल किए जाने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ गया। जब लोगों ने उसे टावर पर चढ़ा देखा तो हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही थाना नाई की मंडी पुलिस पहुंच गई। दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुला लिया गया। टावर पर चढ़ा युवक वहां से कूदने की धमकी दे रहा था।
युवक का कहना था कि अगर उसकी मांग नहीं मानी गई तो वो आत्महत्या कर लेगा। पुलिस और प्रशासन के अफसरों के समझाने के बाद युवक नीचे उतरा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?