आगरा में पहली बार हो रहे ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अधिवेशन में शहरी स्थानीय निकायों के अधिकार बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर चर्चा होगी। कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री से लेकर केंद्र और राज्य सरकार के तमाम मंत्रियों को न्योता भेजा गया है।ताजनगरी में 27 और 28 जुलाई को देशभर से महापौर जुटेंगे। ऑल इंडिया मेयर काउंसिल का 50वां वार्षिक अधिवेशन होने जा रहा है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश मेयर परिषद के अध्यक्ष नवीन जैन समेत पूरा नगर निगम आगरा जुट गया है।
27 जुलाई यानी शनिवार को शुभारंभ कार्यक्रम है, जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा होगी। 28 जुलाई को महापौर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव होगा। अब तक ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष ग्वालियर के सांसद विजय शेजवलकर हैं, जो अभी तक शहर के मेयर थे। इसमें भाग लेने के लिए देशभर से 144 मेयर यहां आ रहे हैं। 27 और 28 जुलाई को होटल होलीडे इन में होने जा रहे इस अधिवेशन में उत्तर प्रदेश के दोनों ही डिप्टी सीएम भी भागीदारी करेंगे। अधिवेशन में नगरीय सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया जाएगा।
आगरा महापौर नवीन जैन ने बताया कि ये हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि इतना बड़ा कार्यक्रम हमारे शहर में हो रहा है। अधिवेशन में एक तरफ जहां ऑल इंडिया मेयर काउंसिल के अध्यक्ष का चुनाव होगा तो वहीं महापौरों के अधिकारों को भी बढ़ाने पर चर्चा होगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?