पाकिस्तान को स्पष्ट संदेश देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि करगिल विजय भारत के पराक्रम का प्रतीक थी और देश के प्रति सशस्त्र बलों की समर्पण भावना के साथ राष्ट्र की सुरक्षा अभेद्य रहेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंदिरा गांधी स्टेडियम में करगिल विजय दिवस समारोह में शामिल हुए।
करगिल युद्ध के 20 वर्ष पूरे होने के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में मोदी ने कहा कि कुछ देश आतंकवाद को फैलाने के लिए छद्म युद्ध का सहारा ले रहे है। मोदी ने कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सैन्यकर्मियों और भूतपूर्व सैनिकों की मौजूदगी में कहा, ‘‘करगिल की जीत भारत के पराक्रम, दृढ़ संकल्प और क्षमता का प्रतीक थी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध सरकारों द्वारा नहीं बल्कि पूरे देश द्वारा लड़े जाते हैं, करगिल की जीत आज भी पूरे देश को प्रेरणा देती है।
उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने कई बार कश्मीर को लेकर छल किया, लेकिन 1999 में हमने उसके छल को छलनी कर दिया। करगिल की चोटियों से तिरंगे को उतारने की कोशिश को नाकाम करने वाले शहीदों और उनकी माताओं को नमन करता हूं। 20 साल पहले करगिल में लिखी गई वीरगाथा से भावी पीढ़ियों को प्रेरणा मिलती रहेगी।
करगिल हर भारतीय की जीत थी।’’ मोदी ने कहा कि पाकिस्तान ने करगिल में दुस्साहस करके 1999 में सीमाओं को फिर से खींचने का प्रयास किया था लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने उनके नापाक मंसूबों को नाकाम कर दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘युद्ध के चरम पर होने के दौरान मैं करगिल गया था और यह मेरे लिए तीर्थयात्रा जैसा था।’’ मोदी ने कहा कि देश की सुरक्षा अभेद्य है और यह ऐसी ही बनी रहेगी।
सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण पर प्रधानमंत्री ने कहा कि समय आ गया है कि हमारी सेना, नौसेना और वायुसेना अपने उच्चतम शिखर को प्राप्त करने का सामर्थ्य रखे और आधुनिक बने, यह हमारा प्रयास है। उन्होंने कहा, ‘‘देश सुरक्षित होगा तभी विकास संभव है। देश की सुरक्षा की बात जब आती है तो हम किसी दबाव में नहीं आयेंगे।’’ उन्होंने कहा कि रक्षा बलों का आधुनिकीकरण उनकी सरकार की एक महत्वपूर्ण प्राथमिकता है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?