जम्मू-कश्मीर के लोग विकास की मुख्य धारा से जुड़ने को बेताब हैं। उनमें प्रदेश और देश के विकास में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का उत्साह देखते ही बनता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात अपने रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में कही। यह उनके दूसरे कार्यकाल की दूसरी ‘मन की बात’ थी जिसमें पीएम ने जम्मू-कश्मीर में विकास कार्यक्रमों से लेकर जल संकट, चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग और जल नीति समेत कई विषयों का जिक्र किया। पीएम ने बाढ़ के संकट में घिरे लोगों को भी आश्वास्त करते हुए कहा कि केंद्र सरकार, राज्य सरकारों के साथ मिलकर पर्याप्त कदम उठा रही है।पीएम मोदी ने मन की बात में जम्मू-कश्मीर के शोपियां निवासी मोहम्मद असलम का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि असलम ने माइ गॉव ऐप पर कम्यूनिटी मोबिलाइजेशन प्रोग्राम ‘बैक टु विलेज’ के आयोजन की जानकारी दी। मोदी ने कहा, ‘जब मैंने जून महीने में आयोजित बैक टु विलेज प्रोग्राम की जानकारी ली तो पता चला कि कश्मीर के लोग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए बेताब हैं।’ पीएम ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत पहली बार बड़े-बड़े अधिकारी गांवों में गए और ग्रामीणों जिन अधिकारियों को कभी देखा तक नहीं था, उनके सामने बैठकर अपनी समस्या खुलकर बताई। यह कार्यक्रम सरकारी खानापूर्ति नहीं थी, बल्कि राज्य के सभी करीब साढ़े चार हजार पंचायतों में आयोजित की गई थी। पीएम ने कहा, ‘इस बार अधिकारियों ने दो दिन और एक रात गांव में ही बिताई। इस दौरान सरकारी अधिकारियों ने गांव वालों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और यह भी जाना कि उन तक ये सरकारी योजनाएं पहुंचती भी हैं या नहीं।’
स्पेस मिशन के लिहाज से 2019 हमारे देश के लिए बहुत अच्छा साबित हो रहा है। मार्च में एसैट लॉन्च किया था और फिर जुलाई में चंद्रयान 2 मिशन की लॉन्चिंग हुई। एसैट मिसाइल से महज तीन मिनट में 300 किलोमीटर दूर सैटलाइट को गिरा दिया। प्रधानमंत्री ने 22 जुलाई को लॉन्च चंद्रयान मिशन 2 का जिक्र करते हुए कहा कि हमें इससे दो सीख मिलती है। उन्होंने कहा, ‘चंद्रयान 2 मिशन कई मायने में विशेष है। चंद्रयान 2 से फेथ और फियरलेसनेस, विश्वास और निर्भीकता की सीख मिली। हमें अपने टैलेंट पर विश्वास करना चाहिए, अपनी प्रतिभा पर भरोसा करना चाहिए। चंद्रायन 2 पूरी तरह से देश का मिशन है।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?