आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह ऐसे घटना हो गई, जिसे देखकर रेल यात्री हैरान हो गए। कपलिंग तोड़कर पटना-कोटा एक्सप्रेस का इंजन काफी दूर तक चला गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रह गई। दरअसल, हुआ यूं कि गुरुवार सुबह कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर पटना-कोटा एक्सप्रेस खड़ी हुई थी।
पटना से कोटा तक सफर तय करने वाली इस एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन आगरा में बदला जाता है। इंजन बदले जाने के ही इंतजार में ट्रेन आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुई थी। इंजन बदले जाने के बाद जैसे ही पटना-कोटा एक्सप्रेस अपने निर्धारित स्थान के लिए चली कपलिंग टूट गई, जिससे पैसेंजर्स से भरी बोगियों को छोड़कर ट्रेन का इंजन काफी आगे चल गया। ट्रेन प्लेटफॉर्म पर ही खड़ी रह गई।
इंजन बदले जाने के बाद जैसे ही ट्रेन चली कपलिंग टूट गई, जिससे बोगियों को छोड़कर इंजन काफी आगे चल गया।
इस घटना से रेल यात्री हैरान रह गए। चालक को जब घटना का पता चला तो इंजन को पीछे लाया। दोबारा से कपलिंग की गई। इसके बाद ट्रेन को कोटा के लिए रवाना किया गया। इस दौरान काफी देर तक ट्रेन रुकी रही।
वहीं बुधवार रात को टूंडला रेलवे स्टेशन पर भी एक घटना हो गई। स्टेशन के पूर्वी यार्ड में इंजन पटरी से उतर गया। गनीमत रही कि घटना मेन लाइन पर नहीं हुई। कड़ी मशक्कत के बाद इंजन को दोबारा पटरी पर लाया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?