जम्मू कश्मीर गृह विभाग ने एक आदेश जारी करते हुए कश्मीर में आए श्री अमरनाथ के श्रद्धालुओं और पर्यटकों से कहा है कि वह मौजूदा कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जल्द से जल्द वापस अपने घरों को लौटे। ताजा जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इंटेलिजेंस इनपुट के आधार पर एक आदेश जारी करते हुए आतंकवादी अटैक की संभावना जताई है। ये इंटेलिजेंस इनपुट अमरनाथ यात्रा को लेकर जारी किया गया है।खुफिया इनपुट के बाद कश्मीर घाटी में आए सभी पर्यटकों और यात्रा में शामिल होने जा रहे सभी श्रद्धालुओं को पुलिस ने अर्लट कर दिया है। वहीं, अमरनाथ यात्रा रोक दी गई है और घुमने आए पर्यटकों को जल्द से जल्द वापस घर लौटेने के आदेश जारी किए गए है।आज राज्य पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह और कश्मीर स्थित सेना की 15 कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल केजेएस ढिल्लों ने एक संयुक्त प्रैस वार्ता में श्री अमरनाथ की वार्षिक तीर्थयात्रा पर आतंकी हमलों के मंसूबों का खुलासा किया गया।
उन्होंने बताया था कि खुफिया सूचनाओं के आधार पर यात्रा मार्ग पर चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकी ठिकाने से सुरक्षाबलों ने पाकिस्तान में निर्मित बारुदी सुरंग, दो आइ्रईडी व अन्य हथियारों के अलावा अमरीका में निर्मित एम-24 स्नाईपर राइफल भी बरामद की गई।
सिक्योरिटी एडवाइजरी राज्य में सभी प्रमुख विभागों को जारी कर दी गई है। जम्मू-कश्मीर गवर्नर, जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक और टूरिज्म डिपार्टमेंट को भी इसे लेकर अर्लट कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?