कश्मीर आईजी ने राहुल गांधी के उस दावे को खारिज किया जिसमें उन्होंने कहा था कि घाटी में फायरिंग की रिपोर्ट उनके पास आई है। कश्मीर रेंज के आईजी एसपी पानी ने वीडियो जारी करके पूरे मामले पर स्पष्टीकरण दिया। उन्होंने साफ कहा कि घाटी में पिछले 6 दिन में फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई है।
एसपी पानी ने कहा, “घाटी में गोलीबारी की घटनाओं के संबंध में कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट को लेकर हम स्पष्ट करना चाहते हैं कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। ये रिपोर्ट गलत है. घाटी में पिछले एक सप्ताह से शांति कायम है।
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक प्रेस रिलीज करते हुए कहा, “मुख्य सचिव और जम्मू-कश्मीर डीजीपी ने लोगों से मनगढ़ंत खबरों पर विश्वास नहीं करने का अनुरोध किया है। कश्मीर में पिछले 6 दिन से फायरिंग की कोई घटना नहीं हुई। कश्मीर में पिछले एक सप्ताह में एक भी गोली नहीं चलाई गई। स्थिति शांतिपूर्ण है, लोग सहयोग कर रहे हैं. स्थिति को सामान्य बनाने के लिए कर्फ्यू में ढील दी जा रही है। श्रीनगर और अन्य कस्बों में लोग ईद की खरीदारी के लिए घर से बाहर निकल रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?