उत्तर प्रदेश में रक्षाबंधन पर्व बेहद धूमधाम से मनाया गया।उत्तर
प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। सीएम योगी आदित्यनाथ करीब 10:45 बजे राजभवन पहुंचे और करीब आधा घंटा तक रहे। इस दौरान यहां पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वतंत्रता दिवस पर झंडारोहण के बाद राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आनंदीबेन पटेसे राखी बंधवाई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा के गेट पर झंडा फहराया।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन के साथ ही 73वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधान सभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने कहा कि भारतीय परंपरा में पुरोहित भी रक्षासूत्र बांधते हैं।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने बधाई संदेश में कहा कि वर्षों की तपस्या और संघर्ष के बाद देश को आजादी नसीब हुई। आजादी दिलाने में यूपी के लोगों ने अपना बलिदान दिया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कैप्टन मनोज पांडेय सैनिक स्कूल,सरोजिनी नगर में आयोजित स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे। यहां भी मुख्यमंत्री ने छात्रों के साथ रक्षाबंधन का त्योहार मनाया और राखी बंधवाई। छात्राओं से राखी बंधवाई और तोहफे-आशीर्वाद दिए ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?