73वें स्वतंत्रता दिवसपर आज पूरे भारत में खुशी और जोश की लहर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नेे आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर तिरंगा फहराया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी सरकार द्वारा हाल ही में लिए गए कुछ बड़े और ऐतिहासिक फैसलों की पृष्ठभूमि में आज स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से लगातार छठी बार देश को संबोधित कर रहे हैं। भारी जनादेश के साथ बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए की सत्ता में वापसी के बाद प्रधानमंत्री का पहली बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया। लाल किले की प्राचीर से मोदी का यह लगातार छठा भाषण है।
पीएम मोदी ने कहा कि आजादी के बाद से अभी तक जिन्होंने देश के विकास में योगदान दिया है, उनको भी वह नमन करते हैं. पीएम ने कहा कि नई सरकार को 10 हफ्ते भी नहीं हुए हैं, लेकिन इतने कम समय में भी हर क्षेत्र में काम किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 10 हफ्ते के भीतर ही अनुच्छेद 370, 35ए का हटना सरदार वल्लभ भाई पटेल के सपनों को साकार करने में एक कदम है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मुस्लिम बहनों के हित के लिए तीन तलाक को खत्म किया गया और बिल लाया गया।
पीएम मोदी ने कहा कि देश में आज लोगों का मिजाज बदल गया है, 2014 से पहले देश में निराशा का माहौल था. लेकिन हमने पांच साल विकास के लिए काम किया, हमने देश को हित में रखकर काम किया. 2019 में इसका असर दिखा और चुनाव में लोगों का उत्साह देखने को मिला. 2014 से 2019 का दौर देश के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने वाला रहा. हमारे देश और दिमाग में सिर्फ और सिर्फ देश रहा।पीएम ने कहा कि 2019 में ना कोई नेता, ना मोदी चुनाव लड़ रहे थे बल्कि सभी देशवासी अपने सपनों के लिए चुनाव लड़ रहे थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?